The Bare Truth

बस्तर की धरती पर ‘मास्टर ब्लास्टर’ की दस्तक, सचिन बोले- यहां हीरे की कमी नहीं, बस उन्हें तराशने की जरूरत...

22 Apr 2026  

बस्तर की धरती पर ‘मास्टर ब्लास्टर’ की दस्तक, सचिन बोले- यहां हीरे की कमी नहीं, बस उन्हें तराशने की जरूरत...

Share this post with:

क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar बुधवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत परंपरागत अंदाज में सिहाड़ी बीज की माला पहनाकर किया गया। प्राइवेट जेट से जगदलपुर पहुंचने के बाद वे सीधे दंतेवाड़ा के छिंदनार गए, जहां उन्होंने आदिवासी बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।


इस दौरान सचिन ने बस्तर के खेल भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 50 स्कूल मैदानों को विकसित किया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। ‘मैदान कप’ प्रतियोगिता के जरिए हजारों युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।


इस पहल को Sachin Tendulkar Foundation और मांदेशी के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे करीब 5 हजार से ज्यादा बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेलों के माध्यम से बस्तर के युवाओं को नई पहचान देने की तैयारी है। सचिन ने बस्तर की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा—“यहां हीरे की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही तरीके से तराशने की जरूरत है।”
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web